फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुर्घटनाओं में चार मरे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। बालकिशनपुर चौराहे पर बाइक सवार पिता व पुत्र की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला लालबाग निवासी जुल्फकार अपने पुत्र मुजीबुर्रहमान ( 35) एक दिन पूर्व बाइक से मंडी धनौरा में अपनी एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में अपने घर से गए थे। पुलिस के अनुसार पिता व पुत्र बाइक से मंडी धनौरा वापस लौटते समय रविवार रात करीब आठ बजे बालकिशनपुर चौराहे से होकर गुजर रहे थे। उनकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। पिता और पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची ।घायलों को एंबुलेंस से हल्दौर सीएचसी भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने जुल्फकार को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मुजीबुर्रहमान की भी मौत हो गई। पिता और पुत्र की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में बिना किसी के खिलाफ कोई इच्छा जाहिर नहीं की और न ही कोई तहरीर दी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के आग्रह पर दोनों शवों का पीएम कराये बिना उनके परिजनों के हवाले कर दिया। उधर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि बिना किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के मृतकों के परिजन शवों को अपने साथ घर ले गए।

ट्रक की चपेट आकर साइकिल सवार की मौत
नूरपुर। सोमवार सुबह शहीद तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने करीब दो घंटे तक प्रयास करने के बाद मृतक की शिनाख्त हुई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव झीरन निवासी सुभाष (35) सोमवार की सुबह खेत में डालने के लिए दवा लेने साइकिल द्वारा नूरपुर आया था। घर लौटते समय करीब दस बजे वह शहीद तिराहे के पास वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी पर रखवा दिया। मृतक की जेब से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नही हो सकी। बाद में पुलिस ने आसपास के गांवों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से हादसे की सूचना भिजवाई। सूचना मिलने पर करीब दो घंटे बाद पहुंचे मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुभाष की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
कोतवाली देहात। कोतवाली-नगीना मार्ग पर बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए । घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया ।
क्षेत्र के गांव विश्नोई वाला महेश्वरी जट निवासीगण सुल्तान पुत्र सईद अहमद, आसिफ पुत्र उस्मान व शाहरुख 22 वर्ष पुत्र यामीन बाइक से कस्बा नगीना के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह तीनों बाइक से कोतवाली-नगीना मार्ग पर कोतवाली से कुछ दूर निकले तो कार को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें सुल्तान 23 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि आसिफ 22 साल और शाहरुख 22 वर्ष घायल हो गए ।100 डायल पुलिस तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से आसिफ और शाहरुख की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक सुल्तान के पिता सईद अहमद की तहरीर पर घटना का मुकदमा दर्ज कर उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया । पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें