फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

नांगलसोती। गोवंश कटान कर रहे दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। एक किसान की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आए दिन गोवंश कटान होने से आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और गोवंश कटान में जुटे लोगों के खिलाफ 10 दिन के भीतर कड़ी कार्रवाई न होने पर पुलिस को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
सोमवार रात लालपुर सोजीमल निवासी मामराज अपने खेत से सिंचाई कर घर लौट रहा था। तभी उसने चार लोगों को बछड़ा ले जाते हुए देखा। किसान ने इसकी सूचना गांव पहुंचकर दी। ग्रामीण बछड़ा ले जा रहे लोगों के तलाश में निकले, तो उन्हें गांव सुंगरपुर बेहड़ा निवासी मुशब्बर के गन्ने के खेत पर चार लोग बछड़ा काटते नजर आए। ग्रामीणों को आता देख चारों लोग मौके पर बछड़े के अवशेष छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना नांगल पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बछड़े के अवशेष को खेत में दबाते हुए मौके से दो छुरी बरामद की। किसान मामराज की तहरीर पर लालपुर सोजीमल निवासी राशिद, मो.हसन, मुराद अली व नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने मो. हसन व नईम को गांव से हिरासत में ले लिया, जबकि मुराद अली व राशिद फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें