बिजनौर। अंबेडकर छात्रावास के सामने रोडवेज बस खड़ी करने पर छात्रों ने बस चालक व परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। बस के शीशे तोड़ डाले। इस मामले में कई छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तीन छात्रों को दबोच लिया हैं।
रोडवेज की एक बस को चालक ने मंगलवार की रात रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर छात्रावास के सामने खड़ा़ कर दिया। इस बात पर छात्रावास में रहने वाले छात्र बिगड़ गए। उन्होंने चालक व परिचालक से मारपीट करके बस के शीशे तोड़ डाले। रोडवेज के कर्मचारी भी आ गए। यह देख छात्र वहां से भाग गए। बस के परिचालक गंज निवासी अभिषेक कुमार ने छात्र कपिल, पवन, शेखर, अमन, सतीश, मनोज , अमित, सौरभ धर्मवीर के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन छात्रों को दबोच लिया है।