फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को जहर देते रंगेहाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर सादात/नजीबाबाद। नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव समसपुर सद्दो में एक युवक को भैंस को जहर खिलाते हुए पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नगीना देहात थाना क्षेत्र में पशुओं को जहर देकर मारने की कई घटनाओं से ग्रामीण परेशान थे। रायपुर सादात के गांव समसपुर सद्दो में एक युवक को भैंस को आटे में जहर मिलाकर देते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े कई लोग मौके पर एकत्र हो गए। बताया जाता है कि पूछताछ में युवक ने अन्य पशुओं को भी जहर देकर मारने की बात स्वीकारी।
हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक संयोजक दिग्विजय, तहसील प्रभारी प्रिंस चौहान, बढ़ापुर ब्लॉक प्रभारी विजेंद्र कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति, कुलदीप कुमार आदि की ओर से पकड़े गए युवक को नगीना देहात पुलिस के हवाले किया गया। पकड़े गए युवक लावलहेड़ी निवासी दानिश के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें