फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिर का ताला तोड़कर बैट्रा, इंवर्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात चोरों ने मिर्जापुर स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर बैट्रा व इंवर्टर चोरी कर लिया। गांव के प्रधान काले सिंह ने चोरी की सूचना थाने पर दी। इससे पहले इस गांव के ही छह किसानों के नलकूपों से सामान चोरी हो गया था। चार दिन पहले ही चोरों ने बेलड़ा से एक दुकान की कुंडी उखाड़कर मोबाइल व अन्य सामान के साथ हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। कस्बे की चार दुकानों से हुई चोरियों का भी अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में रोष पनपता जा रहा है। उधर, एसओ का कहना है कि जांच की जा रही है जल्द ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें