फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के साथ अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
विज्ञापन

हल्दौर। क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को उसकी बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर करीब दस साल तक उसके साथ यौन शोषण किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवक अपनी प्रेमिका को निकाह की जिद करने पर उसकी अश्लील वीडियो नेट पर वायरल करने व भुगत लेने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी को प्रार्थनापत्र देकर की है।
विज्ञापन

एक युवती की बहन की निकाह करीब दस वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव में हुआ है। युवती के अनुसार उसका करीब दस साल से ही अपनी बहन के देवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि उसकी बहन का देवर करीब दस वर्षों से निकाह करने का झांसा उसके साथ यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं युवक ने अपनी प्रेमिका की मोबाइल से अश्लील वीडियो बना ली। युवती ने कुछ दिन पूर्व अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद की, लेकिन उसके प्रेमी ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। निकाह करने की जिद करने पर उसे भुगत लेने की धमकी देते हुए उसकी अश्लील वीडियो नेट पर वायरल करने की धमकी दे डाली। युवक का किसी अन्य युवती से निकाह तय हो गया है। इससे खफा होकर युवती ने कुछ दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें