मौदहा। करहिया गांव में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की है। इस घटना में एक पक्ष ने बताया जब वह रात में घर में थे तभी चार लोगों ने हमला कर दिया। बचाव को आए उसके बच्चे व पत्नी को भी पीटा गया।
करहिया निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया वह अपने घर में बैठा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी आनंदी पुत्र गोबर्धन, उसका भाई वीरबहादुर, मंगल पुत्र चुंटा आ धमके और उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उसे बचाने आए बेटे राहुल, व मानवेंद्र तथा पत्नी नीलम पर भी कई वार किए।
जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आने से वह बेहोश होकर गिर गई। वहीं दूसरे पक्ष की ललक पत्नी गंगा ने पुलिस को बताया गांव के महेंद्र सिंह व अन्य ने उसके बच्चों को पकड़कर मारपीट की। बचाव व उलाहना देने गई तो उसके साथ अभद्रता की।
मौके पर देवर श्यामलाल पहुंचा तो महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर जानलेवा हमला किया। जिसमें वह बाल बाल बच गए। मौके पर आए उसी पक्ष के जितेंद्र, नितिन व शिवम ने भी मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।