फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार रूपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़ (बिजनौर)। स्कूटर सवार युवक ने शहर की बैंक शाखा में धन जमा करने जा रहे वृद्ध को विश्वास में लेते हुए 21 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

शेखपुरा पित्था निवासी मुन्ना सिंह (70) सोमवार को जेब में 21 हजार रुपये रखकर धामपुर स्थित इलाहाबाद बैंक में जमा करने के लिए घर से चले थे। जेब में बैंक की पासबुक व सुनार के यहां ठीक कराने के लिए पुत्री अनीता की सोने की लौंग भी रखी थी। मुन्ना सिंह के पुत्र जसराम सिंह ने बताया कि टेंपो से धामपुर पहुंचे उसके पिता को बड़ी मंडी में स्कूटर पर अनजान युवक मिला। राम राम के बाद कुशल क्षेम पूछते हुए उनसे धामपुर आने का कारण पूछा। बैंक में रुपये जमा करने की बात कहने पर युवक ने पिता को विश्वास में लेते हुए कहा कि रुपये वह जमा करा देगा। पास में ही विवाह समारोह है, दावत खाकर चलेंगे। युवक की बातों में आकर पिता उसके स्कूटर पर बैठ गए। युवक ने इधर-उधर चक्कर काटते हुए एक गली में स्कूटर रोका, स्कूटर की डिक्की में रखी थैली से नया कुर्ता निकाला तथा पिता से पुराना कुर्ता उतार कर उसके स्थान पर नया पहनने को कहा।
विज्ञापन

जसराम सिंह के मुताबिक युवक ने अपने पास से 21 रुपये न्योते में देने के लिए पिता को दिए तथा रुपये वाला कुर्ता स्कूटर की डिक्की में रख दिया। युवक ने पिता को स्कूटर के पास खड़ा किया तथा अभी आने की बात कहते हुए गली में जाकर गायब हो गया। कुछ देर बाद एक अन्य युवक वहां आया तथा स्कूटर लेकर चला गया। वृद्ध मौके पर खड़ा युवक की प्रतीक्षा करता रहा। काफी देर बाद तक युवक के नहीं लौटने और दूसरे युवक द्वारा स्कूटर ले जाने से मालूम हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। मुन्ना सिंह ने मंगलवार को घटना की बाबत तहरीर थाना धामपुर में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें