फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती थी किशोरी, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती थी किशोरी, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
विज्ञापन

रेहड़। लालबाग निवासी लापता किशोरी का शव दो दिन पहले उसके घर के पास मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी चार माह की गर्भवती थी और दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। पुलिस को शक है कि किशोरी की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
लालबाग निवासी लक्ष्मी कौर (17) का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी की मौत दम घुटने के कारण हुई। किशोरी की गला घोंटकर हत्या की गई है, वह चार माह की गर्भवती भी थी। अज्ञात में हत्या कर मुकदमा दर्ज कर पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि प्रेम में असफल होने पर या तो किशोरी को उसके प्रेमी ने ही मौत के घाट उतार दिया है। या फिर परिजनों को उसके विषय में जानकारी हो गई और उन्होंने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पहले किशोरी घर से लापता हो गई थी। जिसका शव अगले दिन शुक्रवार को कंडी रोड से बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष विजेंद्र पाल राणा का कहना है कि पुलिस जांच में जुटी है, जो जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें