फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर ई-रिक्शा लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (ब्यूरो)। रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाश ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में नूरपुर रोड पर एक गांव के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संतनगर ढम्मलपुरी निवासी छोटू ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। छोटू गत देर शाम सवारी की इंतजार में रोडवेज बस स्टैंड के पास खड़ा था। दो-तीन लोग आए और नूरपुर रोड पर एक फैक्ट्री तक जाने के नाम पर रिक्शा तय कर ले गए। रास्ते में बदमाशों ने रिक्शा चालक को किसी नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। बदमाश बेहोशी की हालत में रिक्शा चालक को गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास डालकर रिक्शा, मोबाइल और दिन भर की मजदूरी के कुछ रुपये लेकर फरार हो गए। किसी तरह गांव वालों ने रिक्शा चालक को चांदपुर पहुंचाया। परिजनों ने छोटू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें