30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली के एसआई पुष्पपाल सिंह ने डांडी थामना गांव निवासी चंद्रपाल सिंह को गांव से ही प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चंद्रपाल शराब बेचने के लिए जा रहा था। जबकि, मंझौल जबरदस्तपुर गांव में कांस्टेबल महेश कुमार ने राधेश्याम को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।
भाविप का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 4 को
देवबंद। भारत विकास परिषद की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 4 जुलाई को किया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल ने बताया कि मंगलौर पुलिस चौकी के समीप त्यागी नर्सिंग होम में शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, क्षेत्रीय सचिव अनुराग दुबलिश, विनीत संगल, प्रांतीय अध्यक्ष नरेश चंद्र गोयल, प्रांतीय महासचिव नीता दुबलिश होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में हैपेटाइटिस बी एवं सी की जांच, हड्डियों में कैल्शियम की जांच, सांस दमा एवं एलर्जी की जांच, फेफड़ों की जांच, दिल व ब्लड प्रेशर की जांच, ब्लड शुगर की जांच की जाएगी।