फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शराब के ठेके पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। शराब के पैसे वापस देने को लेकर सेल्समैन से हुए विवाद में युवक घायल हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेके पर पथराव किया। घायल युवक ने सेल्समैन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास अंग्रेजी शराब का ठेका है। बुधवार को गांव टीमला कलां निवासी लोकेंद्र कुमार ठेके से शराब लेने गया था। लोकेंद्र के अनुसार उसने शराब की हाफ बोतल खरीदने के लिए सेल्समैन को दो हजार रुपये का नोट दिया। सेल्समैन ने उसे पैसे वापस नहीं किए। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हुई और जमकर गाली गलौच। लोकेंद्र का आरोप है कि सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। लोकेंद्र ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को यह जानकारी दी। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर महिलाओं के साथ ठेके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सेल्समैन के अनुसार ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की। इससे एक पेटी से ज्यादा बोतलें फूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख सेल्समैन ठेका बंद कर भाग गए। लोकेेंद्र ने सेल्समैन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती ने बताया मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें