फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा दो की छात्रा की बस से कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। कस्बे में गुरुवार को कक्षा दो की छात्रा की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। छात्रा की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस के चालक को घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चाल को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बस अड्डा लल्लू वाली गली निवासी शकील अहमद की छह वर्षीय बेटी आशिया गुरुवार को गली से कुछ खाने का सामान लेकर निकल रही थी। तभी संभल दिशा से आर ही रामपुर डिपो की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची के ऊपर बस का पिछला पहिया उतर गया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर बमुश्किल भीड़ ने जाम खोला। इसके बाद रोडवेज चालक को भीड़ ने पकड़ कर धुनाई करनी शुरू कर दी, जिसको छुड़ाने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बाद में रोडवेज चालक को पुलिस ने यूपी 100 की गाड़ी से थाने पहुंचा दिया। आशिया छह भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी। आशिया की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां नाजरीन और बहनों का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें