फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोतवाला हाईवे से सीमेंट से भरा ट्रक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने हाईवे पर खड़ा सीमेंट से भरा ट्रक उड़ाया
विज्ञापन

नजीबाबाद। हाईवे पर सीमेंट से भरा ट्रक चोरों ने चोरी कर लिया। ट्रक सहित हजारों रुपये का सीमेंट चोरी होने जाने से चालक के होश उड़ गए। चालक ने पुलिस को तहरीर सौंपकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गुुनियापुर निवासी ट्रक चालक मदन सिंह एक कंपनी का सीमेंट दुकानों पर डिलीवर करता है। बुधवार को साहनपुर की एक सीमेंट एजेंसी से सीमेंट भरकर नूरपुर के लिए निकाला था। कोतवाली-नजीबाबाद हाईवे पर स्थित गांव गुनियापुर में पूर्व प्रधान के पति सलेक चंद की दुकानों के सीमेंट से भरा ट्रक खड़ा करके मदन अपने घर सोने चला गया। बृहस्पतिवार की तड़के हाईवे से ट्रक गायब देखकर मदन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने आसपास ट्रक की तलाश की लेकिन ट्रक का कोई सुराग नहीं लगा। चालक के अनुसार ट्रक में सीमेंट के 400 बोरी भरी थी। ट्रक चालक ने नजीबाबाद पुलिस को तहरीर सौंपकर ट्रक चोरी का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें