रघुनाथ हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
धामपुर। कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि थाने के गांव करनावाला में रघुनाथ हत्याकांड में पुलिस ने दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने के प्रयास में थे। गौरतलब है कि गांव करनावाला में पुरानी रंजिश को लेकर चार दिन पहले पांच लोगों ने 50 वर्षीय रघुनाथ की कुदाली से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। रघुनाथ के भाई महेंद्र ने गांव की एक महिला रूपा और चार अन्य अमित, शीशराम, परवेंद्र, जयचंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रूपा को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया था। दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है, इनका शुक्रवार को चालान होगा।