फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता वाहन चालक मिला जिला कारागार में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़। दो दिन से लापता वाहन चालक को परिजन तलाश करते हुए थाना किरतपुर पहुंचे तो पता चला कि वह जिला कारागार में बंद है। उसे किरतपुर पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप मेें जेल भेजा है।
विज्ञापन

बाजीदपुर बीरू निवासी अनीस ने बताया कि उसका मिलक जहांगीराबाद निवासी जीजा इदरीस (38)15 वर्ष से ससुराल में ही मकान बनाकर परिवार सहित रह रहा है और पूर्व में वह रोडवेज की अंडर टेकिंग बस में वाहन चालक के रूप में कार्य करता था। वर्तमान में कई सप्ताह से धामपुर के किसी व्यक्ति की टाटा मैजिक गाड़ी चला रहा था। बताया कि बृहस्पतिवार की सवेरे छह बजे वह टाटा मैजिक चलाने को कह कर घर से गया था। रोजाना शाम के 6-7 बजे तक घर लौटने वाला इदरीश शाम आठ बजे तक घर नहीं आया, तब परिजनों को चिंता हुई। सभी रिश्तेदारी व संभावित स्थानों पर की गई जानकारी में पता नहीं लगने पर थाने में पत्नी फरीदा ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की। यहां पता चला कि इदरीश को पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में पकड़ कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के अनुसार इदरीश पुत्र इसरार को पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूमता पकड़ा था। तलाशी में एक अवैध तमंचा बरामद होने पर बृहस्पतिवार को उसका चालान कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें