नौगांवा सादात। बेखौफ चोर एसी मैकेनिक के घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
गुरुवार की रात नौगांवा सादात के मोहल्ला नई निवासी मोहम्मद राशिद दिल्ली में रहकर एसी मैकेनिक का काम करता है। जबकि उसकी पत्नी सुल्ताना अपने दो बच्चे, देवर जुबैर और सास-ससुर के साथ कस्बे में ही रहती है। जुबैर ठेकेदारी करता है। गुरुवार की रात परिवार के सथी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे जाकर सो गए। लेकिन रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर जा घुसे। घर के बाहरी छोर स्थित कमरे का ताला तोड़ा 35 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। तड़के में सुल्ताना बेगम सोकर उठी तो घटना की जानकारी हुई। अलमारी से नकदी और जेवरात गायब थे। चोरी की वारदात के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसी मकैनिक के भाई जुबैर ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।