फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी मारपीट में चाचा भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पैसे को लेकर हुए विवाद में चाचा भतीजा आपस में भिड़ गए। भरी पंचायत में दोनों में गाली गलौच हुई और फिर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दियावली खालसा में गोविंद ने अपने भतीजे अशोक से 60 हजार रुपये के दो बीमे कराए थे। बताया जाता है कि अशोक ने किसी कंपनी के माध्यम से चाचा के बीमे करवाए थे। वह कंपनी पैसा लेकर फरार हो गई। गोविंद पैसा लौटाने के लिए भतीजे अशोक पर दबाव बना रहा था। इसी बात कि लेकर शुक्रवार की सुबह गांव में पंचायत बैठाई गई। भरी पंचायत में दोनों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। जिससे अशोक और गोविंद दोनों ही घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लेकिन गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर फैसला करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें