फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलो के विवाद में दोनों गुटों की ओर से रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। वकीलों के दो गुटों में जजी में हुई मारपीट और गोली चलने के मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जजी में सोमवार को वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह और आनंद जंघाला के गुटों में मारपीट के बाद गोली चल गई थी। इस विवाद में अधिवक्ता बलवंत सिंह, उनके बेटे राहुल काकरान घायल हो गए थे। आनंद जंघाला का मुवक्किल अर्जुन पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। दोनों गुटों अपने बस्ते पर झगड़ा होने की बात कह रहे हैं। बलवंत सिंह गुट की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह तोमर ने अभिनव उर्फ आनंद जंघाला, उनके दो भाई व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभिनव उर्फ आनंद जंघाला की ओर से अधिवक्ता बलवंत सिंह, उनके पुत्र राहुल काकरान, अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह तोमर, आशीष चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर कोतवाल फतेह सिंह ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

आनंद जंघाला ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा
बिजनौर। अधिवक्ता आनंद जंघाला ने कहा है कि उन्हें अधिवक्ता बलवंत सिंह और उनके बेटे से अपनी जान का खतरा है। बलवंत सिंह नहीं चाहते कि जिला बार एसोसिएशन का निष्पक्ष चुनाव हो। आवास विकास कॉलोनी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 11 मई को होने वाले चुनाव के लिए उन्हें भी कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मदेारी दी गई थी। पहले हुए चुनाव में कई वह वकीलों ने फर्जी वोट डाले थे। जो वकील मर गए या बाहर चले गए उनके भी वोट पड़े थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क की रसीद काटने के तरीके को लेकर विवाद हुआ था। उनके साथ दूसरे गुट के लोगों ने मारपीट की। बलवंत सिंह, उनके बेटे राहुल, आशीष चौधरी व भूपेेंद्र ने सोमवार को उनक बस्ते पर आकर मारपीट की। राहुल ने उनके मुवक्किल अर्जुन को गोली मार दी। वह मुवक्किज का मेडिकल कराने जिला अस्पताल गए तो वहां भी उनके साथ बदसलूकी की गई। उन्होंने कहा कि बलवंत सिंह और उनके बेटे राहुल से उन्हें जान का खतरा है। प्रशासन से उन्होंने सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें