झूठा निकला छात्रा के अपहरण का मामला
स्योहारा। छात्रा के अपहरण की कहानी झूठी निकली। छात्रा ने अपनी को टालने के लिए मित्र के साथ मिलकर घटना को स्वयं अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया।
वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली एक इंटर कॉलेज की छात्रा सात जनवरी को प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौटते समय लापता हो गई थी। वह आठ जनवरी की सुबह छह बजे एक मैदान में बोरे में बंद पड़ी मिली थी। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। अपहरण करने वाले ने उसे मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। छात्रा को पुलिस ने आठ जनवरी की सुबह बरामद कर लिया था। धमकी देने वाले युवक की सीडीआर के आधार पर पुलिस ने शुभम सैनी निवासी हिंदू चौधरियान और शुभम अग्रवाल निवासी हिंदू चौधरियान को भी गिरफ्तार कर लिया।
छात्रा के मुताबिक उसके पिता उसकी शादी करना चाहते थे, जबकि वह अभी शादी न कर पढ़ना चाहती है। इसीलिए उसने अपने पिता और समाज को आगाह करने के लिए मित्रों वालों के साथ मिलकर सारी योजना बनाई। मित्रों से ही उसने अपने पिता को धमकी दिलाई थी। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि छात्रा बालिग है, उसके बयान के बाद इस प्रकरण में अपहरण का नहीं बल्कि फोन पर धमकी देने का मामला बनता है। युवकों के खिलाफ धमकी देने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।