फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़ावाला में पंचायत की खुली बैठक में प्रधान से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ावाला में खुली बैठक
विज्ञापन

में प्रधान से हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना (बिजनौर)।
गांव बूढ़ावाला में ग्राम पंचायत की खुुली बैठक में एक व्यक्ति ने प्रधान से हाथापाई की। इससे पंचायत में हंगामा हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामे के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया।
गांव के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सैकड़ों लोग मौजूद थे। गांव में विकास कार्यों को लेकर चर्चा चल रही थी। अचानक एक व्यक्ति ने प्रधान पर शौचालय न बनवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोपी की पत्नी भी प्रधान से भिड़ गई। दोनों पक्षों में तकरार बढ़ते देख लोगों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान का कहना है कि उसकी पंचायत में शौचालय के लिए फिर धन आया है। उसमें आरोपी युवक के घर के लिए भी पैसे आए हैं, लेकिन वह जबरन पैसे मांग रहा है। इसे लेकर वह खिन्न है। सेक्रेटरी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी व्यक्ति का भी पैसा आया है। खुली बैठक में प्रस्ताव होने के बाद ही पैसा मिल पाएगा। उधर, पुलिस ने महिला के हाथ मेडिकल कराया है। उसने हाथ में चोट मारने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें