फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने स्योहारा के ब्लाक प्रमुख से वाट्सउप पर मांगी तीन की लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख से मांगी तीन की लाख की रंगदारी
विज्ञापन

धामपुर। बदमाशों ने वाट्सअप पर स्योहारा ब्लॉक प्रमुख देवेश राजपूत को तीन लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। वाट्सअप पर मिली धमकी से परिवार में दहशत है। ब्लॉक प्रमुख की ओर से धामपुर पुलिस में तहरीर देकर रिपोर्ट कायम कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप सही पाने पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख स्योहारा देवेश कुमार राजपूत के भाई देशवबंधुु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह स्योहारा थाने के गांव सदाफल के निवासी है। लेकिन वह परिवार के साथ धामपुर के गांव दीत्तनुुर मेें किराए के मकान में रहता है। रविवार रात उनके मोबाइल वाट्सअप पर एक नंबर से मेसेज आया। मैसेज को पढ़कर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। मैसेज में धमकाया गया कि यदि ब्लॉक प्रमुख की ओर से जल्द ही तीन लाख की रंगदारी नहीं दी गई तो परिवार के सदस्यों को जान को खतरा हो सकता है। मैसेज मिलते ही परिवार में दहशत है। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख परिवार के लोगों के साथ धामपुर पुलिस कोतवाली पहुंचे और आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुुख की तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपों के सही पाने पर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें