फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे में दो मर्डर से थर्राया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रदेश सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के दावे को अमरोहा में बदमाशों ने खुली चुनौती दे दी। शनिवार रात चार घंटे में दो हत्याओं से शहर थर्रा गया। बदमाशों ने मीट विक्रेता और किसान को मौत के घाट उतरा दिया। दो मौतों से शहरवासी दहशत में आ गए हैं। वहीं पुलिस ने दोनों मामलों में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन

शहर में हत्या की पहली घटना शनिवार रात नौ बजे के करीब मोहल्ला शफातपोता में हुई। यहां मीट विक्रेता की हत्या मुखबिरी करने के शक में कर दी गई। मीट विक्रेता को सरेआम चाकू से गोद दिया गया। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी अमरोहा लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। मेरठ जाने के लिए शहर से निकलते ही कुछ दूरी पर उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी इस घटना को जानने में लगी रही। ये मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि रात एक बजे के करीब शहर से सटे रायपुर खुर्द में छत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। महज चार घंटे में ये दोनों हत्याएं शहर और देहात थानाक्षेत्र में हुईं। जिसे लेकर लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन अभी तक किसी मामले में गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें