फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने पर चिकित्सक ने अफसरों को सौपी शादी की वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
केस होने पर चिकित्सक ने सौंपी शादी की वीडियो
विज्ञापन

बिजनौर। शिवसैनिको ंके साथ धरने पर बैठी युवती के चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चिकित्सक ने अफसरों को युवती के साथ शादी की वीडियो सौंप दी है। सोशल मीडिया पर भी शादी की वीडियो व फोटो वायरल कर दिए गए।
विज्ञापन

किरतपुर की एक युवती बृहस्पतिवार को एक चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई थी। युवती इस जिद पर अड़ी रही कि जब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी वह धरने से नहीं उठेगी। आला अफसरों के निर्देश पर रात में चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म के साथ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज करा दी गई। इसके बाद युवती धरने से उठ गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चिकित्सक ने पुलिस अफसरों को युवती के साथ शादी करने की वीडियो व अन्य दस्तावेज सौंप दिया। चिकित्सक के मुताबिक युवती से उन्होंने शादी की है। दुष्कर्म करने की बात गलत है। पांच साल पहले शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें