फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, नगदी व असलाह बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। पुलिस ने आंखों में मिर्च झोंककर प्लाइवुड स्वामी से दो लाख रुपये की नगदी लूटने वाले दो आरोपियों सहित तीन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई एक लाख रुपये की नगदी, दो तमंचे और चाकू बरामद किया गया। एक आरोपी को 50 हजार रुपये की नगदी के साथ पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के निर्देशन में पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों की सूचना पर उब्बन वाला तिराहे पर दबिश दी। एसआई शहजाद अली, कर्मजीत सिंह, रविंद्र राणा, रोहित की टीम ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने जलालाबाद के राहूखेड़ी निवासी प्लाइवुड फैक्ट्री स्वामी डॉ. इदरीस से जलालाबाद-कोतवाली नहर पटरी मार्ग पर 25 मार्च 2018 को आंखों में मिर्च झोंककर दो लाख रुपये से अधिक नगदी लूटना स्वीकार किया। प्लाइवुड स्वामी से लूट प्रकरण में शामिल इस्लाम उर्फ साहिल उर्फ गुड्डू निवासी कल्हेड़ी, शाकिर निवासी सब्नीग्रान तथा उनका सहयोगी लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी फुरकान शामिल हैं। पुलिस ने बदमाशों से प्लाइवुड स्वामी से लूटी गई एक लाख तीन हजार रुपये की नगदी, दो तमंचे और चाकू बरामद किए। पुलिस एक आरोपी कल्हेड़ी निवासी सलीम को पहले ही 50 हजार रुपये की लूट की नगदी के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें