अमरोहा। बाइक से मंगेतर का पेपर दिलवाने जोया जा रहे बाइक सवार युवक को नेशनल हाईवे पर उत्तराखंड की रोड़वेज बस में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित परिजनों नेे तहरीर दे दी है।
बुधवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी प्रदीप (25) जेएस हिंदू पीजी कालेज अमरोहा में बीए का छात्र हैं। प्रदीप का डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी मिथलेश कुमारी से रिश्ता तय हो गया था। 19 जून को दोनों की शादी थी। बुधवार को प्रदीप मंगेतर को जोया के अब्दुल रज्जाक पीजी कालेज एमए प्रथम सेमेस्टर का पहली पाली में पेपर दिलवाने जा रहा था। दोनों बुलेट बाइक पर सवार थे। जैसे ही बाइक डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीलीखेड़ी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार उत्तराखंड की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी मंगेतर मिथलेश व प्रदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प्रदीप चार बहनों में अकेला भाई था। आठ महीने पूर्व कैंसर के चलते मां की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।