फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पुलिस में तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)।
अमरोहा के एक व्यक्ति ने सऊदी अरब भेजने के नाम पर क्षेत्र के कई गांवों के एक दर्जन से अधिक युवकों से ठगी कर ली है। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला जनवा सराय निवासी रशीद अहमद और इंतेजामुल ने बताया कि अमरोहा निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें सऊदी अरब भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर उनसे प्रति युवक 20 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने उनके पासपोर्ट भी अपने पास ले रखे हैं। आरोपी के साथ एक युवक ऐसा भी है जो फर्जी मेडिकल बनवाने का काम करता है। आरोपी ने उनसे वादा किया था कि नौ जुलाई 2017 को फ्लाइट द्वारा सऊदी अरब भेज देगा। जो हाजियों की खिदमत के लिए आई वीजा पर जाएंगे। इसके बाद से ही वह सऊदी अरब जाने के लिए तैयारियों में जुट गए। लेकिन उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता तब हुआ, जब नौ जुलाई को आरोपी के मोबाइल बंद आया। पीड़ितों एकत्र होकर कई स्थानों पर फोन कर आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका। बाद में सभी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ठगी का शिकार होने वालों में मोहम्मद आफाक, शाहनवाज, बहार आलम, मरगूब, रियाज, फैसल, तनवीर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें