फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाई शुगर मिल के 52 हजार चीनी के बोरे पकड़े

Sun, 12 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भाकियू द्वारा पकड़ी गई बिलाई शुगर मिल की चीनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में शुगर मिलों की चीनी की बिक्री में जमकर खेल हो रहा है। बिलाई मिल द्वारा अवैध तरीके से बिक्री के लिए भेजी जा रहे 52 हजार चीनी के बोरे रेलवे माल गोदाम पर पकड़े गए हैं। पकड़ी गई चीनी की कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है। हालांकि शिकायत पर 17 दिसंबर से बिलाई मिल की चीनी एसडीएम की कस्टडी में थी। भाकियू ने चीनी बिक्री में बड़े घोटाले का शक जताते हुए जांच की मांग के लिए रेलवे स्टेशन के पास धरना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

भाकियू के जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह के अनुसार किसानों को बिलाई शुगर मिल द्वारा अवैध रूप से चीनी बिक्री के लिए भेजे जाने की सूचना मिली थी। किसानों ने शनिवार रात रेलवे मालगोदाम पर रेलवे कोच में लदी  52 हजार चीनी के बोरे पकड़ लिए और गन्ना विभाग को सूचित किया। चीनी बिक्री के लिए वेस्ट बंगाल ले जाई जा रही थी। मौके पर पहुंचे गन्ना व खांडसारी विभाग के अधिकारियों से जब किसानों ने चीनी की बिक्री की अनुमति होने के बारे पूछा तो अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके। बिलाई शुगर मिल पर किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान का करोड़ों रुपये बकाया है। किसानों की शिकायत पर एसडीएम सदर ने बिलाई मिल की चीनी 17 दिसंबर को  अपनी कस्टडी में ले ली थी। शुगर मिल को निर्देश दिया गया था कि पांच हजार बोरे से अधिक चीनी बेचे जाने पर  एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। आरोप है कि गुपचुप तरीके से अवैध रूप से चीनी बेच दी जाती है।  प्रशासन ने चीनी कब्जे में ले ली है। 

निगरानी टीम ने पकड़ी चीनी 
बिक्री के लिए अवैध रूप से ले जाई जा रही बिलाई शुगर मिल की चीनी पकड़े जाने के बाद गन्ना विभाग तथा शुगर मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार अवैध बिक्री पर निगाह रखने के लिए विभागीय टीम गठित है। यह टीम दिन-रात रेलवे स्टेशन पर निगाह रखती है। अवैध चीनी निगरानी टीम ने पकड़ी है। भाकियू नेता डीसीओ के बयान को गलत बता रहे हैं।  किसानों के अनुसार डीसीओ को फोन से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी। यदि मामले की निष्पक्षता से जांच हो तो चीनी बिक्री में बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। 
विज्ञापन


एसडीएम को चीनी बिक्री की नहीं दी सूचना 
एसडीएम सदर अनुज सिंह के अनुसार चीनी शुगर मिल में रखी है। मिल या डीसीओ ने चीनी बिक्री की कोई सूचना नहीं दी। उन्हें बताया गया है कि शुगर मिल की ओर से चीनी पकड़े जाने के बाद रविवार को लिखित जानकारी दी गई है कि 32 हजार बोरे चीनी बंगाल बिक्री के लिए भेजी जा रही है। 13 या 14 फरवरी को पैसा खातों में जमा करा दिया जाएगा। एसडीएम के मुताबिक डीसीओ को तलब करके स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

बिलाई शुगर मिल को भेजा नोटिस
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार इस मामले में बिलाई शुगर मिल को नोटिस भेजा जा रहा है। साथ ही मिल को हिदायत दी जा रही है कि चीनी बिक्री की एक दिन पहले अनुमति एसडीएम से ली जाए। बिक्री का पैसा जमा होने के बाद ही चीनी का अगला कोटा बिक्री के लिए उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें