फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता का हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये की नकदी और स्प्लेंडर बाइक की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
दहेज में स्पलेंडर बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। उसका हाथ तोड़ डाला। विवाहिता को मायके वालों ने पुलिस अधीक्षक के सामने हाजिर कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के हैबतपुर गौसाईं गांव निवासी किसान मान सिंह ने अपनी बेटी सोमवती की शादी दो साल पहले हसनपुर कोतवाली के पिपलौती गांव में कमल के साथ की। बेटी के साथ हैसियत से भी अधिक दहेज मिलने के बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज में दो लाख रुपये व स्प्लेंडर बाइक की मांग करते थे। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शुक्रवार को सोमवती घर पर खाना बना रही थी। कमल ने गाली गलौज कर बेरहमी से उसके साथ मारपीट की। हाथ तोड़ डाला। कूल्हे की हड्डी में भी फ्रेक्चर आया है। विवाहिता का परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे परिजन विवाहिता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें