फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गर्दन काटने के आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की गर्दन काटने के आरोपी का चालान
विज्ञापन

बिजनौर। किरतपुर में मुकीम ने जान से मारने के इरादे से एकतरफा प्रेम में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। आरोपी ने युवती की गर्दन काट दी थी। युवती मेरठ के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने मुकीम का चालान कर दिया है।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक किरतपुर के एक मोहल्ले में मोहल्ला अंसारियान निवासी मुकीम ने घर पर अकेली युवती पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन रेत दी थी। उसे बचाने आए रिश्ते के भाई शमशुद्दीन को भी घायल कर दिया था। युवती को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मुकीम को छितावर रोड पर झोपड़ी से घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ दबोच लिया। मुकीन ने पुलिस को बताया कि वह युवती से बेहद प्यार करता था और उससे निकाह करना चाहता था। लेकिन युवती ने निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने चाकू से हत्या के इरादे से युवती की गर्दन काट दी। युवती के चिल्लाने पर उसका पिता और रिश्ते का भाई शमशुद्दीन भी आ गए। उन पर भी उसने हमला बोल दिया और मौके से फरार हो गया। रात में दिल्ली भागने के लिए वह छिपकर बैठा था, तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक युवती की जान लेने के लिए मुकीम ने विशेष तौर पर चाकू तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की उल्टी होने से बंदी की मौत
बिजनौर। नूरपुर के मोहल्ला हजरतनगर निवासी कासिम चोरी और अवैध शस्त्र रखने के आरोप में पिछले काफी दिनों से जेल में बंद था। बृहस्पतिवार की सुबह कासिम को अचानक खून की उल्टी आने लगी। जेल अफसरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। कासिम के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई। परिजनों में कोहराम मच गया। जेलर आकाश शर्मा के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से कासिम की मौत हुई है। कासिम दो माह पहले जेल में आया था। उसके मुंह से खून भी निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें