फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मांस विक्रेता के हत्यारे पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मांस विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की सुस्त कार्रवाई के चलते परिजनों में रोष पनप रहा है। पीड़ित परिजनों ने पड़ोसी मांस विक्रेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात पशु कटान की मुखबिरी करने के शक में मांस विक्रेता बिलाल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल मांस विक्रेता ने मेरठ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बिलाल के पिता की तहरीर पर पड़ोसी मांस विक्रेता दो भाइयों सरताज, शानदार और अन्य साथी नदीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर कोट चौराहे पर जाम लगा दिया था। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जाम लगाने को लेकर पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। हत्या की वारदात को तीन दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें