फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का शुगर मिल में तांडव, गन्ना प्रबंधक व दो लिपिकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा/बिजनौर । धामपुर के भाजपा विधायक अशोक राणा शुक्रवार शाम शुगर मिल में अपने समर्थकों के साथ आ धमके और खूब तांडव मचाया। अशोक राणा ने गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा व दो लिपिकों को खूब पीटा और बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस घटना के बाद शुगर मिल को बंद कर दिया गया। विधायक बृजेश शर्मा को मिल में नौकरी नहीं करने देने की धमकी दी है। विधायक की पिटाई से मिल का स्टाफ डरा व सहमा हुआ है। यही वजह है कि मिल की ओर से घटना सूचना की पुलिस व मीडिया को व्हाट्सएप पर तहरीर भेजी गई है। पर थाने में तहरीर देने की मिल का स्टाफ हिम्मत नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

स्योहारा शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह मिल में अपने कार्यालय में बैठे थे। उनके साथ लिपिक सुभाष विर्श्नोई व वीरभान शर्मा भी मौजूद थे। तभी छह, सात गाड़ियों के काफिले के साथ विधायक अशोक राणा मिल में आ धमके। विधायक को देखकर वह अपने कार्यालय से बाहर आए और विधायक को नमस्ते की। विधायक ने कार से उतरते ही उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उनको बचाने आए सुभाष विर्श्नोई व वीरभान शर्मा को भी विधायक ने पीटा। इस घटना से शुगर मिल में खलबली मच गई। विधायक के साथ गनर के अलावा 20-25 लोग थे। विधायक अशोक राणा ने बृजेश शर्मा को नौकरी नहीं करने देने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। विधायक काफी देर तक मिल में रहे और इसके बाद अपने साथियों के साथ वहां से चले गए। इस घटना के बाद मिल का सारा स्टाफ इकट्ठा हो गया। उन्होंने मिल में तालाबंदी कर दी। मिल पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लिपिक सुभाष विश्रोई की ओर से घटना की तहरीर पुलिस के नाम से पुलिस व मीडिया को व्हाट्एसएप पर भेज दी गई है। थाने में तहरीर नहीं दी गई है। बृजेश शर्मा के मुताबिक विधायक के लोग तहरीर देने के लिए थाने नहीं जाने दे रहे हैं। थाने में तहरीर नहीं दी गई है। विधायक व उनके लोगों से जान का खतरा बना हुआ है। विधायक ने मारपीट क्यों की, इस बारे में उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। बस इतना कहा दादागिरी दिखाने के लिए विधायक ने यह मारपीट की है। घटना की जांच के लिए एसओ स्योहारा धर्मपाल सिंह शुगर मिल पहुंचे व मिल स्टाफ से घटना के बारे में बात की। बृजेश शर्मा के मुताबिक मिल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस तरह की दादागिरी सहन नहीं की जाएगी। इस बारे में विधायक अशोक राणा से बात करने की कोशिश की गई पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक पुलिस को थाने में मिल की ओर से घटना की तहरीर नहीं दी गई है। व्हाट्सएप पर अभी तहरीर दी गई है। थाने में तहरीर देने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें