फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक मिष्ठान प्रतिष्ठान को भी बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/नांगलसोती। चोरों ने एक घर को खंगालते हुए लाखों रुपये के आभूूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। उधर, एक मिष्ठान प्रतिष्ठान से भी हजारों का सामान चोरी किया गया।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर भट्टा निवासी तसलीम अहमद ने मई व जून में अपनी दो पुत्रियों नाजिश व हिना की शादी की थी। दोनों पुत्रियां तीन दिन पहले ही मायके आई थीं। शुक्रवार रात किसी समय घर में घुसे चोर ने घर को खंगालते हुए काफी सामान चोरी कर लिया। इस दौरान आहट होने पर परिजन जाग गए। शोर मचने पर घर में घुसा चोर भाग निकला। घर पर सामान बिखरा होने और आभूषण व नगदी चोरी होने से तसलीम व उसके परिजनों में हड़कंच मच गया।
तसलीम की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने आसपास चोर की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। तसलीम ने चोर को पहचानने का दावा करते हुए सुंगरपुरबेहड़ा निवासी युवक के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी। उसने बताया कि चोर घर पर रखे करीब पांच-छह तोला सोने के आभूषण, कुछ चांदी के आभूषण, करीब आठ हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

उधर, गांव जोगीरम्पुरी में शिव मंदिर के पास स्थित मिष्ठान प्रतिष्ठान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की मिठाई आदि सामान चोरी कर लिया। खुर्शीद अहमद की मिठाई की दुकान के शनिवार सुबह ताले टूटे देखकर क्षेत्रवासी सकते में आ गए। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने करीब 60 हजार रुपये का सामान दुकान से चोरी होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें