फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा चेन स्नेचरों का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 4
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। तीनों के पास से पुलिस ने करीब दो लाख सोने की तीन चेन व एक मंगलसूत्र बरामद किया है। गैंग की एक महिला सदस्य पहले भी जेल जा चुकी है और गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गंज मेले में महिलाओं की चेन स्नैचिंग होने के मामले सामने आ रहे थे। इस पर पुलिस ने चेन स्नैचर की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने चेन स्नैचरों के गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए सदस्यों में एक मां-बेटा व एक अन्य महिला है। आरोपियों ने अपने नाम थाना नूरपुर के गांव रवाना निवासी सत्यपाल, उसकी मां प्रकाशो देवी व गांव कन्हेड़ी निवासी पुष्पा पत्नी मंगल सैनी बताया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से सोने की तीन चेन व एक मंगलसूत्र बरामद किया। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि गिरोह मेले व भीड़ वाली जगहों पर घटना को अंजाम देता था। पुष्पा को मंडावर थाने में पहले भी पकड़ा जा चुका है। वह गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें