फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का मास्टर मांइड सहित दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
साबिर के अपहरण का
विज्ञापन

मास्टर माइंड पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)।
गांव करीमपुर से बालक के अपहरण के मामले में पुलिस ने साजिश के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया है। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
पांच दिन पूर्व सात वर्षीय साबिर का अपहरण किया गया था। उसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, बेगराजपुर चौराहे के पास घेराबंदी करते हुए मास्टरमाइंड गांव फुलसंदा गंगदास निवासी सतीश सैनी व करीमपुर निवासी लवकुश को पकड़ा गया है। लवकुश पूर्व में पकड़े गए मोहम्मद अहमद उर्फ मोहित सैनी का सगा भाई है। साबिर के अपहरण की योजना 20 मई को भी बनाई गई थी। सतीश व लवकुश ने बालक का अपहरण भी कर लिया था, लेकिन रास्ते में किसी परिजन ने इन्हें देख लिया था। इसके बाद इन्होंने साबिर को टॉफी दिलाकर वापस छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा पांच जून को साबिर का अपहरण कर लिया गया था। तीन दिन पूर्व पुलिस ने बालाबाली के पास से साजिश में शामिल तीन आरोपियों मो. अहमद उर्फ मोहित सैनी पुत्र वीर सिंह करीमपुर वर्तमान निवासी मोहल्ला दरबार सादात, मो. सादिक पुत्र अब्दुल रऊफ मोहल्ला दरबार सादात, राशिद पुत्र चिरंजी लाल निवासी पानीपत वर्तमान निवासी मोहल्ला मीरा सराय को पहले ही पकड़कर चालान कर दिया था। उनके कब्जे से सकुशल बरामद बालक साबिर को पुलिस उसके परिजनों को सौंप चुकी है।

- पहले भी किया गया था अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें