रानीबाग कॉलोनी में चोरों ने घर खंगाला
धामपुर। चोरों ने शनिवार को दिन दहाड़े रानीबाग कालोनी में एलआईसी के अभिकर्ता के घर को खंगाल डाला। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। कोतवाल सुधीर पाल धामा का कहना है कि जांच करने के बाद घटना की रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
धामपुर में साल 2011-12 सुरेश कुमार सोनी तहसीलदार थे। वर्तमान में वह अब जिले से बाहर एसडीएम के पद पर कार्यरत है। एसडीएम सुरेश कुमार सोनी की रानीबाग कालोनी में कोठी है। एसडीएम की इस कोठी में वर्तमान में धामपुर थाने के गांव शेरपुर कलिया निवसी संजीव कुमार पुत्र भूरत्न सिंह किराए पर रहते हैं। संजीव कुमार एलआईसी में अभिकर्ता है। पुलिस को दी तहरीर में संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को जब वह अपनी पत्नी अलका रानी को तबीयत खराब होने पर वह अपराह्न 11.45 बजे नगर के एक निजी अस्पताल से दवा दिलाने गया था तो डेढ़ बजे घर वापस आने के बाद देखा तो उसके घर का ताला टूटे पड़े हैं। घर का सारा सामान बिखरा है। सेफ अलमारी के दरवाजे खुले है। चोर उनके घर से पांच हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जिससे उनका करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। चोरों का पता लगाने को प्रयास किया। पर सफलता नहीं किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम है। नागरिकों ने पुलिस ने घटना का खुलासा करने की मांग की है।