फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी से की लापता छात्र की बरामदगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बिजनौर साईंपुरम कॉलोनी से पांच दिसंबर को लापता हुए छात्र ऋतिक के परिजन बुुधवार को बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से मिले। आरोप लगाया कि बिजनौर पुलिस से ऋतिक की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। इससे परिजनों में अनहोनी की आशंका को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। उन्होंने छात्र की सकुशल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला प्रमुख आरके आर्य, राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेेश प्रभारी पंकज कुमार दक्ष के नेतृत्व में लापता छात्र ऋतिक के पिता शेर सिंह, माता रीना कुमारी, चाचा करतार सिंह, अमित कुमार, प्रेम सिंह बुुुधवार को बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से मिले। बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र ऋतिक पांच दिसंबर को बिजनौर में ट्यूशन पढ़ने गया था। वह 12वीं कक्षा का छात्र है। मगर, आज तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। छात्र के पिता शेर सिंह जम्मू के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ में सूबेदार के पद पर तैनात है। आरोप लगाया कि बिजनौर पुलिस इस मामले में गंभीरता से नहीं ले रही है। परिजनों ने अपर पुलिस महानिदेशक से छात्र को बरामद करने कर आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। अपर पुलिस महानिदेशक ने इस संबंध में बिजनौर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें