फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ऑपरेटर के घर तोड़फोड़, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाकी-डंडो से लैस छह से अधिक युवकों ने मोहल्ला सुबोध नगर में सीआरपीएफ ऑपरेटर के घर जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर ऑपरेटर की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौक की ओर दौड़े। हंगामा देख बच्चे खौफजदा हो गए। इस बीच हमलावर युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। तोड़फोड़ के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित परिवार ने दो नामजद सहित आठ युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुबोध नगर कॉलोनी निवासी कामेश चंद्र शर्मा सीआरपीएफ में ऑपरेटर के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती झारखंड में है। चार दिन पहले ही कामेश छुट्टी बिता कर ड्यूटी पर गए थे। परिजनों के मुताबिक घर में सीआरपीएफ ऑपरेटर की पत्नी मंजू शर्मा अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। जबकि उनकी बहन का बेटा मयंक घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है।
आरोप के मुताबिक बुधवार की बाइक सवार करीब आठ युवक हॉकी-डंडों से लैस होकर घर पहुंचे। यहां ट्यूशन पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से मारपीट करने लगे। जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। ऑपरेटर की पत्नी ने इसका विरोध किया तो युवक हमलावर हो गए। घर में तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

आरोपी युवकों ने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित बेडरूम और तीसरी के कमरों में भी तोड़फोड़ की। विरोध करने पर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की है। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। मोहल्लेवासियों को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही कचहरी चौकी प्रभारी हरि सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना किया।
-------------------------
तोड़फोड़ की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। युवकों का ट्यूशन पढ़ने वाले किसी छात्र से विवाद होने की बात सामने आ रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजीव शर्मा, प्रभारी थाना देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें