फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस परिचालक के साथ मारपीट करने वाले प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। रोडवेज बस को रोककर उसके परिचालक के साथ मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी सहित पांच अन्य के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्षों में समझौता होने पर कुछ लोग फैसला लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने फैसला लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर सांय को नजीबाबाद डिपो की बस नूरपुर जा रही थी। परिचालक सतेंद्र कुमार का आरोप है कि गांव इलाबास के ग्राम प्रधान अबरार अहमद की पत्नी अपने एक 14 वर्षीय बच्चे के साथ बस में सवार होकर आ रही थी। टिकट बनाने के दौरान उसने 14 वर्षीय बच्चे का पूरा टिकट लेने से इनकार कर दिया। इसी बीच उसने अपने पति को फोन करके बुला लिया। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर बालापुर अड्डे पर ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ आकर बस के सामने अपनी गाड़ी खड़ी करके बस को रोक लिया। मारपीट करते हुए 11सौ रुपये और टिकट मशीन को तोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हल्का दरोगा राजीव तोमर ने बताया कि कुछ लोग फैसला लेकर थाने आए थे। मामले में दर्ज रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें