फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कस्बा मंडावर के मोहल्ला अफगानान निवासी नसीम अहमद ने ससुरालियों पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में नसीम ने बताया कि 16 अप्रैल को जिला सोनभद्र निवासी उसके ससुर अन्य लोगों के साथ उसके घर पर आए और उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि पत्नी अपने साथ 10 माह के पुत्र, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 10 हजार रुपये की नगदी भी ले गई। जब उसने फोन पर पत्नी को वापस घर आने को कहा तो ससुरालियों ने भेजने से साफ मना कर दिया। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप
बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर रास्ते में मकान का छज्जा निकालने से मना करने पर पड़ोसियों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट और पुत्रियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पड़ोसियों ने उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने आयोग से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

अवैध शराब का धंधा बंद कराने की मांग
बिजनौर। गांव बाकरपुर गढ़ी के निवासियों ने चार लोगों पर क्षेत्र में शराब का अवैध धंधा कर युवा पीढ़ी को उसमें धकेलने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दीपक, वीर सिंह, प्रेम कुमार, यशपाल सिंह, अजयपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, दिनेश कुमार आदि ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र देकर इस अवैध धंधे को बंद कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें