फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर ई-रिक्शा व पांच हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा और पांच हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

- जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ मोहल्ला बुखारा का किशोर
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 13
बिजनौर।
जहर खुरानी गिरोह के सदस्य नशा सुंघाकर एक किशोर से ई-रिक्शा और पांच हजार रुपये लूट ले गए। बदमाश किशोर को गांव जोधूवाला के निकट बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के मोहल्ला बुखारा निवासी इकराम अपने परिवार के साथ चांदपुर की चुंगी के निकट किराए के मकान में रहता है। वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। इकराम के मुताबिक उसने अपने पुत्र अंजार (16) को शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा की किश्त जमा करने के लिए पांच हजार रुपये दिए थे। करीब ढाई बजे उसकी पत्नी के फोन पर पुलिस की कॉल आई कि उनका पुत्र गांव जोधूवाला के निकट बेहोशी की हालत में पड़ा है। पीआरबी 2412 ने अंजार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डायल 100 पुलिस के मुताबिक किशोर ने उन्हें बताया कि चांदपुर चुंगी से ही उसने दो सवारियों को गांव जोधूवाला के लिए बैठाया था। उन्होंने उसको कुछ खाने के लिए दिया था और जिसके थोड़ी देर बाद उसे चक्कर आने लगे। परिवार वालों के मुताबिक जहर खुरानी सदस्यों ने उससे पांच हजार रुपये और ई-रिक्शा लूट ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें