धामपुर (बिजनौर)। शेरकोट थाने के मोहल्ला अफगान अनिवासी मो. अफजाल ने शेरकोट के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
मोहम्मद अफजाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके नगर का आबिद और एक अन्य व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। पिछले दिनों उसने अपने पुत्र को विदेश भेजने के लिए पासपोर्ट और डेढ़ लाख की नगदी दी थी, लेकिन नहीं तो उसके पुत्र को विदेश भेजा और नहीं उसकी रकम वापस की। जब वह रकम को वापस मांगता है तो आरोपी गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की भी धमकी देता है पुलिस में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।