फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में 30 लोग दबे

Sat, 24 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। ग्राम करौंदा पचदू में अखाड़े का जुलूस देखते समय मकान का छज्जा गिर गया। इसके नीचे करीब 30 दर्शक दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली और प्राइवेट चिकित्सकों के पास ले जाया गया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम करौंदा पचदू में मोहर्रम के अखाड़े का जुलूस करीब चार बजे मेहंदी हसन के घर के पास से गुजर रहा था। मकान की छत पर जुलूस देख रहे दर्शकों का अधिक भार होने के कारण मकान का छज्जे की चारों ओर की दीवार गिर गई।
विज्ञापन


इसके नीचे अखाड़ा देख रहे दर्शक दब गए। दर्शकों के दबने से हाहाकार मच गया। आसपास के लोगों ने दबे लोगों को निकाला। उन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों मेें भेजा।

घायलों में ग्राम करौंदा पचदू निवासी  मो. शमीम (18), नईम अहमद (25), कादिर (24), सुहेल (20), कासिम (15), ऐतेशाम (6), सादमा (5), सादमान (10), यूसुफ (40), अफसार (35), सादमा (8), समा (6), मोनू (15), सोनू (12), रफीक अहमद (50), सोनू(4), मौ अयूब (55), कासिब (6), नरगिस (9), कहकसा (10), साईना (9), रहनुमा (4), ग्राम दाउदपुर निवासी जरीफ अहमद (30) ,नहटौर क्षेत्र के ग्राम कश्मीरी निवासी लियाकत (50), ग्राम अमखेड़ा निवासी मुस्तकीम (35), ग्राम नरेणी निवासी दीन मोहम्मद (33) आदि घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली और क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट चिकित्सकों के पास ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली से गंभीर रूप से घायल लियाकत और जरीफ आदि को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया।

सूचना पर थाना कोतवाली देहात थाना अध्यक्ष संजय तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें