युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
चंदक। पत्नी के वियोग में एक मोटर बाइंडर ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक जनवरी को उसकी पत्नी की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मंडावर क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी रोहिताश (35) ने अपने कमरे में बंद होकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। रोहिताश मोटर बाइंडिंग का काम करता था। घटना की सूचना पर सीओ सिटी महेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक अंशुमाली भारती, डॉग स्क्वायड घटना स्थल पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से ही रोहिताश मानसिक तनाव में चल रहा था। पुलिस के मुताबिक शव के पास तमंचा पड़ा मिला। रोहिताश के दो पुत्र हैं। उसका बड़ा बेटा 13 साल और दूसरा पुत्र आठ साल का है।