फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख बैकफुट पर लौटी पुलिस, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर। अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली गोपीगंज थाना पुलिस एक मामले को लेकर फिर से चर्चा में आ गई। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ अश्लील हरकत की शिकायत करने गई थी। आरोप है कि थाना पुलिस ने महिला के साथ अभ्रद्र भाषा का प्रयोग करते हुए थाने से भगा दिया। इसकी शिकायत महिला ने सोमवार को एसपी राजेश एस से की। एसपी को दिए पत्रक में आरोप लगाया कि जगन्नाथ शराब के नशे में आए दिन उसके घर में घुसकर गाली गलौज के साथ अभद्रता करता है। विरोध करने पर मारने पीटने पर उतारू हो जाता है। थाने पर शिकायत करने पर थाने की पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले को उच्चधिकारियों तक पहुंचता देख गोपीगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं भाजपा नेत्री सपना दूबे ने थाने की पुलिस पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए पुलिस इस तरह की हरकत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें