फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटा गया ट्रैक्टर खरीदने पर गढ़ पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। लूटे गए ट्रैक्टर को खरीदने वाले आरोपी के घर गढ़ पुलिस की छापेमारी से अफरा तफरी मच गई। पुलिस आरोपी के बहनोई और ससुर को अपने साथ ले गई है। गढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

करीब चार दिन पहले हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में कंपनी से नया ट्रैक्टर लाते समय आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर किसान से ट्रैक्टर लूट लिया था। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। जांच में जुटी गढ़ पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि नगर के मोहल्ला कायस्थान चामुंडा रोड निवासी शमीम को उन्होंने लूटा गया ट्रैक्टर एक लाख 33 हजार रुपये में बेच दिया है। हसनपुर क्षेत्र में लूट के ट्रैक्टर को बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद गढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेते हुए आरोपी शमीम के घर पर दबिश दे दी। शमीम तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा लेकिन पुलिस रात को घर में सो रहे उसके बहनोई और ससुर को अपने साथ ले गई है। गढ़ पुलिस की दबिश से मोहल्ले में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें