फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम पर चैकिग के दौरान हमला, अधिकारियों ने किसी तरह भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। बिजली चेकिंग करने गए निगम की टीम को ग्राम मुरलीवाला के लोगों ने दौड़ा लिया। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। निगम ने दो लोगों को नामजद करते हुए 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में सरकारी कार्य में बाधा डालने और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा निगम की ओर से चार ग्रामीणों पर बिजली चोरी करने और 38 के खिलाफ बकाया जमा न करने की रिपोर्ट की गई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ दयाशंकर यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर एक्सईन अमित कुमार सक्सेना के निर्देश पर निगम की टीम गांव मुरलीवाला में बिजल चेकिंग कर रही थी तो इस दौरान गांव का मनोज सिरोही और मदन सिंह, 25-30 ग्रामीणों के साथ उनके पास आए और चेकिंग का विरोध करने लगे। अधिकारियों ने सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए सहयोग करने की अपेक्षा की तो ग्रामीण और आग बबूल हो गए। देखते ही देखते नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ ग्रामीण उनकी बोलेरो व माइक को तोड़ डाला। ग्रामीणों ने टीम को दौड़ा दिया। किसी तरह अधिकारी भाग कर जान बचाई। अधिकारियों का कहना है कि इस गांव में बड़े स्तर पर ग्रामीणों की ओर से बिजली चोरी की जा रही है। 50 लाख से ज्यादा की लोगों पर बिजली का बकाया है। निगम के अधिकारियों की ओर से अफजलगढ़ थाने में गांव के दो लोग मनोज सिरोही और मदन सिंह को नामजद करते हुए करीब 30 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में रिपोर्ट कायम कराई है। टीम में करीब 20 कर्मचारी, एक्सईएन अमित कुमार सक्सेना, जेई चेतराम सिंह आदि रहे।
----------------------
इन पर हुई बिजली चोरी और बकाया के आरोप में रिपोर्ट
कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, भजन सिंह, सुकांता सिंह, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, जगवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, मनोज सिरोह, केला देवी, परमजीत सिंह, बनवेंद्र सिंह, अलीहसन, मोहददीन सिंह, ललित कुमार, नैन पाल सिंह, अमरजीत, जसपाल सिंह, नलदेव सिंह, सुरजीत सिंह, आजाद सिंह, फेरू, मदन सिंह,महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, सरफुद्दीन, महेंद्र, सुरेंद्र, हरवंश सिंह, अबरीक सिंह, कुलवंत सिंह, जितेंद्र कुमार, गजराज सिंह, प्रेम सिंह, योगेेश कुमार शामिल है।
विज्ञापन

------------------------
यह कोई पहली घटना नहीं है
विद्युत निगम के अधिकारियों की टीम पर इस प्रकार से चेकिंग के दौरान ग्रामीणों की ओर से हमला करने की कोई पहली घटना नहीं है। धामपुर थाने के गांव सरकड़ा में भी कई साल पहले टीम में शामिल अधिकारियों पर हमला हुआ था। जिसमें पूर्व में एक्सईएन रहे अनिल कुमार सिंह चोटिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें