फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर इमरान हत्याकांड का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलर की हत्या के आरोपी के घर की कुर्की
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। राशन डीलर इमरान हत्याकांड के फरार दो हत्यारोपियों के घर की पुलिस ने कुर्की की। एक अन्य फरार हत्यारोपी के घर की पूर्व में कुर्की की जा चुकी है। हत्याकांड में शामिल 11 हत्यारोपियों में आठ जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि तीन आरोपी घटना के बाद से अब तक फरार चल रहे हैं।
नगर के मोहल्ला मजीदगंज निवासी राशन डीलर इमरान अली की 13 दिसंबर 2016 की देरशाम घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक इमरान की पत्नी रूबिया की ओर से इमरान की मां सायरा, कनकपुर निवासी तीन सगे भाइयों शाहआलम अंसारी, सुहेल, शाहनवाज अंसारी, साहनपुर निवासी नजाकत आढ़ती व नईम, राहूखेड़ी निवासी जब्बार, पठानपुरा निवासी फुरकान कुरैशी, मुगलूशाह फईम, अतीक तथा कनकपुर निवासी दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस हत्याकांड के आरोपियों सुहेल, शाहनवाज, नईम, नजाकत, फहीम, फुरकान, अतीक, सायरा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शाहआलम अंसारी, दानिश और जब्बार फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सीजेएम बिजनौर के आदेश पर नजीबाबाद पुलिस ने रविवार को कनकपुर निवासी शाहआलम के घर पर कुर्की की कार्रवाई की। फरार चल रहे दूसरे आरोपी दानिश के घर की भी कुर्की की गई है, जबकि तीसरे फरार आरोपी राहूखेड़ी निवासी जब्बार के घर की पहले ही कुर्की की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें