फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर में तीन मकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। दौलतपुर गांव में शनिवार की रात में चोरों ने दो भाई समेत तीन लोगों के मकानों के ताले तोड़कर नगदी, आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान चोरी किया।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में दिनेश पुत्र कुलवंत के घर में शनिवार की रात में चोर घुस गए और कमरों का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नगद, 10 तौला सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी किए। उनके भाई योगेश के मकान में घुसकर कमरे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये नकद, पांच तौला सोने और आधा किलो चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी किया। घटना के समय दोनों परिवार छत पर सो रहे थे। इसके अलावा चोरों ने गांव की महिला सोनम के मकान को निशाना बनाया। उसके मकान में घुसकर पांच हजार रुपये नगद, दस तौला सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात चुराए। रविवार की सुबह उठे तो पीड़ितों को चोरी होने का पता चला। इसकी सूचना बालैनी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवारों से घटना की जानकारी ली और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें