फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराभ पीकर आपस में भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सदारनपुर गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

स्योहारा। होली के मौके पर शराब के नशे में धुत दो पक्षों में किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी होने पर जमकर चले लाठी-डंडे।
ग्राम सदारनपुर में होली के रंग का जुलूस समाप्त होने के बाद दो पक्ष नशे की हालत में आपस में बात कर रहे थे, अचानक ही किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई । दोनों ही पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे। इसमें दोनों ही पक्षों में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक ओर ऊदल सिंह ने आरोप लगाया कि महाराज सिंह व कमल सिंह की ओर से पहले हमला हुआ है। इसमें कपिल पुत्र ऊदल सिंह, जसवंती पत्नी ऊदल सिंह, ऋषि राज पुत्र चंद्रपाल सिंह, दीपिका पुत्री ऋषि राज सिंह, योगेंद्र पुत्र चंद्रपाल सिंह, बरम सिंह पुत्र महावीर सिंह, राजवीर सिंह , सचिन पुत्र चंद्रपाल सिंह, तथा कमल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया हे कि ऊदल सिंह की ओर से हमला हुआ। इसमें कमल सिंह पुत्र जयकिशन, सर्वेश पत्नी कैलाश सिंह, सीमा पत्नी महाराज सिंह, महाराज सिंह पुत्र बलवीर गंभीर रूप से घायल बताए गये है। थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचक द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार की बाइक की क्षतिग्रस्त
स्योहारा। ग्राम टांडा बेरखेड़ा मैं आरसीसी रोड का निर्माण करा रहे ठेकेदार नीरज कुमार राणा को नशे की हालत में धुत होकर आए गांव के ही एक व्यक्ति ने गालिया देनी शुरू कर दी ।नशे की हालत में उक्त व्यक्ति ने इतना ही नहीं बल्कि ठेकेदार की बाइक को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में मौके से फरार हो गया। ग्रामवासियो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी कर तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें